जरुरी जानकारी | चौथी तिमाही में सिप्ला का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपए हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला का वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बाजारों में मजबूत बिक्री के सहारे यह लाभ अर्जित किया।

नयी दिल्ली, 14 मई प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला का वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 412 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बाजारों में मजबूत बिक्री के सहारे यह लाभ अर्जित किया।

मुंबई आधारित कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में उसने 238 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

सिप्ला ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में परिचालन से उसे कुल 4,376 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था जो 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 4,606 करोड़ रुपए हो गया।

पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में दवा कंपनी ने 2,389 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया जबकि इससे पिछले वित्तीय वर्ष में यह 1,500 करोड़ रुपए था।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी ने परिचालन से कुल 19,160 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया जो पिछले वित्तीय वर्ष में 17,132 करोड़ रुपए था।

कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर (अंकित मूल्य दो रुपया) पर पांच रुपए की दर से अंतिम लाभांश देने का सिफारिश की। इसका शेयर बीएसई में 904.10 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड