देश की खबरें | कोविड-19 से सीआईएसएफ अधिकारी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 से मौत हो गई जिसके बाद सीआईएसएफ में इस बीमारी से मरने वाले कर्मियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

जियो

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 से मौत हो गई जिसके बाद सीआईएसएफ में इस बीमारी से मरने वाले कर्मियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, कोरोना के लक्षण दिखे : 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों में कोविड-19 से होने वाली यह 13वीं मौत है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल चौधरी नरसिंह भाई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बरवाहा में स्थित बल की पहली रिजर्व बटालियन में तैनात थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस का अब तक नहीं हुआ सामुदायिक प्रसार, डीडीएमए की बैठक में हुई समीक्षा.

अधिकारी ने कहा, “हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस से सोमवार को मौत हो गई। उन्हें रक्त संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी।”

सीआईएसएफ में महामारी से होने वाली यह पांचवीं मौत है।

कोविड-19 से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में चार, सीमा सुरक्षा बल में दो और सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में एक-एक कर्मी की मौत हो चुकी है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार छह जून तक सीएपीएफ के पांच बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद और राष्ट्रीय आपदा मोचन बलों के कुल मिलाकर 1,670 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

संक्रमण के कुल मामलों में से छह जून तक 1,157 मरीज ठीक हो चुके हैं और 510 से अधिक कर्मी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट