देश की खबरें | चिराग पासवान ने कोविड-19 मरीज के ''लापता'' होने का मुद्दा उठाया, नीतीश कुमार को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके संसदीय क्षेत्र के निवासी के ''लापता'' होने का मुद्दा उठाया जो कैंसर और कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित था। यह मरीज कथित तौर पर पटना के एक अस्पताल से लापता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 25 जुलाई लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके संसदीय क्षेत्र के निवासी के ''लापता'' होने का मुद्दा उठाया जो कैंसर और कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित था। यह मरीज कथित तौर पर पटना के एक अस्पताल से लापता है।

जमुई संसदीय क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान ने मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े | 'Raj Bhavan Gherao' Row: बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल कमलनाथ मिश्र से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ IPC की धारा 124 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की.

इस पत्र को उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

लोजपा प्रमुख ने रंजीत कुमार के कथित तौर पर लापता होने का मुद्दा उठाया जोकि शेखपुरा जिले के निवासी हैं।

यह भी पढ़े | Kargil Vijay Diwas 2020: भारतीय सेना ने देश के बहादुर जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद, जानिए 1999 में इस दिन क्या हुआ था.

मुंबई में रंजीत का कैंसर का छह महीने तक इलाज चला और बाद में यहां इलाज के दौरान जांच के बाद 25 जून को उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

पासवान के मुताबिक, जांच नतीजे आने तक मरीज शेखपुरा वापस अपने घर आ चुका था और 29 जून को उन्हें स्थानीय कोविड पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन सेहत बिगड़ने पर उन्हें तीन जुलाई को एनएमसीएच भेजा गया।

छह जुलाई को जब परिवार के सदस्य उनसे मिलने एनएमसीएच पहुंचे तो उन्हें अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि रंजीत यहां कभी भर्ती ही नहीं हुए।

वहीं, शेखपुरा में स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर कायम रहे कि उन्होंने रंजीत को एनएमसीएच ही भेजा था और उन्हें पटना के अस्पताल से रंजीत के लापता होने की कोई सूचना नहीं है।

पासवान ने पत्र में मुख्यमंत्री और चिकित्सा अधीक्षक को कहा, '' रंजीत कुमार मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासी हैं। उनके परिवार के सदस्य गहरे संकट में हैं। इस मामले को देखें और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\