देश की खबरें | चिप युक्त ई-पासपोर्ट यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा मजबूत करेगा :जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि चिप युक्त ई-पासपोर्ट के उत्पादन के लिये जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है गई और उन्हें पेश किये जाने से भारतीय यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा काफी मजबूत होगी।

नयी दिल्ली, 24 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि चिप युक्त ई-पासपोर्ट के उत्पादन के लिये जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है गई और उन्हें पेश किये जाने से भारतीय यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा काफी मजबूत होगी।

पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में जयशंकर ने यह भी कहा कि सरकार का इरादा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के केरल में एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 152 मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब तक 448 लोकसभा क्षेत्रों में यह उपलब्ध करा सके हैं। ’’

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के चलते रूक गई, लेकिन यह आगे बढ़ेगी क्योंकि लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में मुंबई, BMC महालक्ष्मी रेसकोर्स में बना रही है 1 हजार बेड की क्षमता वाला कोविड-19 केयर सेंटर.

जयशंकर ने कहा कि उनका मंत्रालय अत्याधुनिक सुरक्षा विशेषतओं के साथ चिप युक्त ई-पासपोर्ट के लिये भारतीय सुरक्षा प्रेस, नासिक और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हूं कि ई-पासपोर्ट पेश किये जाने से हमारे यात्रा दस्तावेजों की सुरक्षा काफी मजबूत होगी। मैं समझता हूं कि इसके उत्पादन के लिये खरीद प्रक्रिया जारी है और मैं इसमें यथासंभव तेजी लाने की जरूरत पर जोर दूंगा। ’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘मेरा इस बात पर जोर है कि प्राथमिकता आधार पर ई-पासपोर्ट का उत्पादन शुरू करना जरूरी है। ’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा की वाजिब चिंताओं से समझौता किये बगैर नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने खास तौर पर पिछले छह वर्षों में पासपोर्ट प्रदान करने की सेवाओं में पूर्ण रूप से परिवर्तन देखा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\