जरुरी जानकारी | खेती, किसानी के मुद्दों पर विचार के लिए 'चिंतन शिविर'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता करेंगे। इसमें किसानों के कल्याण के लिए नवोन्मेषी विचारों पर चर्चा की जाएगी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता करेंगे। इसमें किसानों के कल्याण के लिए नवोन्मेषी विचारों पर चर्चा की जाएगी।

इस मंथन सत्र में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहेंगी।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस शिविर का आयोजन न केवल कृषि में हुई प्रगति पर विचार-मंथन करने के लिए होगा, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं, निर्यात को अधिकतम करने और आने वाले दिनों में भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की योजना बनाने के लिए भी किया जा रहा है।"

इसमें कहा गया है कि यह नवोन्मेषी विचारों के मुक्त प्रवाह का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा और किसानों के कल्याण और कृषि को अगले ऊंचाई पर ले जाने के लिए बिल्कुल नये विचार सामने लायेगा।

इसमें कहा गया है कि यह अपनी तरह का पहला प्रयास है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के विशेषज्ञों और मंत्रालय के अधिकारियों की भागीदारी के साथ पहचाने गए विषयों पर चर्चा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now