विदेश की खबरें | चीन के दूत ने हांगकांग के लोगों को शरण देने के संबंध में कनाडा को दी चेतावनी

राजदूत कोंग पियू ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को हिंसक अपराधी करार दिया है और कहा है कि अगर कनाडा उन्हें शरण देता है तो इसे चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखा जाएगा।

पिछले साल हांगकांग और चीन की सरकारों के खिलाफ शहर में प्रदर्शन तेज हो गये थे । सरकारों के खिलाफ लोगों की भावनाओं और गुस्से को दबाने के लिए चीन ने हांगकांग में एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया जो 30 जून से प्रभावी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

इस कानून में अलगाववादी, विध्वंसक और आतंकवादी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के साथ ही शहर के आतंरिक मामले में विदेशी ताकतों के साथ सांठगांठ पर भी रोक लगायी गयी है। अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने चीन पर शहर की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

कोंग ने कहा, ‘‘ अगर कनाडा वास्तव में हांगकांग की समृद्धि और स्थिरता तथा हांगकांग में कनाडा का पासपोर्ट रखने वाले 300,000 लोगों और हांगकांग एसएआर में बड़ी संख्या में काम कर रही कनाडा की कंपनियों के कल्याण और सुरक्षा के बारे में सोचता है तो आपको हिंसा से लड़ने वाले प्रयासों में सहयोग करना होगा।’’

यह भी पढ़े | China-Pakistan Economic Corridor: पाकिस्तान में हो रहे इस आंदोलन को लेकर परेशान है चीन, कई जगह रुका हुआ है काम.

दूसरी ओर अलायंस कनाडा हांगकांग की कार्यकारी निदेशक चेरी वांग ने बताया कि कोंग की टिप्पणी कनाडाई लोगों को सीधे तौर पर दी गई ‘धमकी’ है।

एपी स्नेहा रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)