विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले में बाल-बाल बचा चीनी नागरिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले में एक चीनी नागरिक बाल-बाल बच गया। नागरिक पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी।

कराची, 23 दिसंबर पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले में एक चीनी नागरिक बाल-बाल बच गया। नागरिक पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को तब हुई जब चीनी नागरिक राजमार्ग पर जमाली ब्रिज के पास कार के एक शोरूम में था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दोनों लोग चीनी नागरिक को खींचकर बाहर ले गए और दो बार गोलियां चलायी। हालांकि दोनों गोलियां उसे नहीं लगी।

प्रतिबंधित सिंधुदेश रिवोल्यूशनरी आर्मी (एसआरए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब कराची में किसी चीनी नागरिक को निशाना बनाया गया।

पिछले मंगलवार को कराची में चीनी नागरिकों का एक समूह बाल-बाल बच गया था जब अज्ञात हमलावरों ने क्लिफटन इलाके में उनकी गाड़ी में विस्फोटक रख दिए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चीनी नागरिक एक वैन से जा रहे थे तभी उन्होंने बिलावल चौराह के पास बाइक पर सवार दो लोगों को वैन पर कुछ रखते हुए देखा। चीनी नागरिकों ने गाड़ी रोकने के बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा और उसने गाड़ी से विस्फोटक को हटाया।

एसएसपी जुबैर नजीर शेख ने कहा था कि एक किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था। उस वक्त भी एसआरए ने घटना की जिम्मेदारी ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर