विदेश की खबरें | चीन का सर्वेक्षण दल माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन का एक सर्वेक्षण दल विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से नापने के लिए तिब्बत के रास्ते बुधवार को वहां पहुंच गया।

बीजिंग, 27 मई चीन का एक सर्वेक्षण दल विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से नापने के लिए तिब्बत के रास्ते बुधवार को वहां पहुंच गया।

सरकारी मीडिया ने बताया कि चीन की माप के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर है जो नेपाल की गणना से चार मीटर कम है।

यह भी पढ़े | Mount Everest Height: चीनी सर्वेक्षण दल माउंट एवरेस्ट की फिर से ऊंचाई मापने पहुंचा.

चीन ने एक मई से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई को मापने के लिए एक नया सर्वेक्षण शुरू किया। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को ले कर चीन नेपाल की माप से संतुष्ट नहीं है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई को दोबारा मापने के लिए चीन को अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित किया और वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह प्रकृति के संबंध में इंसान की समझ को बढ़ाएगा और विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

यह भी पढ़े | India-China Border Issue: लद्दाख में भारत से तनाव के बीच शी जिनपिंग ने अपनी सेना से कहा 'युद्ध की तैयारियां करें तेज'.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सर्वेक्षणकर्ताओं ने माउंट एवरेस्ट पर स्केल माप और वैज्ञानिक अनुसंधान के छह चक्र पूरे किए और 1975 और 2005 में दो बार चोटी की ऊंचाई क्रमशः 8,848.13 मीटर और 8,844.43 मीटर बताई।

नेपाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मार्च में माउंट एवरेस्ट सहित हिमालय की अपनी सभी चोटियों को बंद कर दिया था।

चीन की कंपनी हुवावेई माउंट एवरेस्ट पर दो 5जी स्टेशन बनाने के लिए चाइना मोबाइल के साथ मिल कर काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\