विदेश की खबरें | मेरी हत्या की कोशिश के बाद चीन के राष्ट्रपति शी ने मुझे प्यारा सा पत्र लिखा था: ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उन पर किए गए जानलेवा हमले के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उन्हें एक प्यारा सा पत्र लिखा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उन पर किए गए जानलेवा हमले के बाद चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उन्हें एक प्यारा सा पत्र लिखा था।

पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक बंदूकधारी ने कई गोलियां चलाई थीं। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी, जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस हमले के एक सप्ताह बाद ट्रंप ने मिशिगन के ‘ग्रैंड रैपिड्स’ में शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मेरा राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रहा और वह एक बढ़िया इंसान हैं।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि उन पर हुए हमले के बाद शी ने ‘‘मुझे अगले दिन एक प्यारा सा पत्र लिखा।’’

ट्रंप (78) ने कहा कि उन्हें अन्य नेताओं से भी इसी प्रकार के पत्र मिले हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि और किन नेताओं ने हमले के बाद उनसे संपर्क किया।

उन्होंने हमले के बाद अपनी पहली चुनावी रैली में कहा, ‘‘इनमें से बहुतों को वह पसंद नहीं था जो मैं उनके साथ कर रहा था, लेकिन वे यह भी जानते थे कि यह समय की मांग थी। अब खेल खत्म हो चुका था, है न? यह समय की मांग थी। लगभग सभी ने मुझे पत्र लिखे।... मेरे अब उन सभी के साथ अच्छे संबंध हैं। यह अच्छी बात है।’’

ट्रंप, शी के साथ मधुर संबंध होने का लंबे समय से दावा करते रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया संस्थान कई बार कहते थे कि उनके किम जोंग उन के साथ अच्छे संबंध हैं, उत्तर कोरिया के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं। मेरे उनके साथ अच्छे संबंध थे। यह अच्छी बात है। मेरे राष्ट्रपति होने के कारण आपको कभी कोई खतरा नहीं था। किसी के साथ अच्छे संबंध होना अच्छी बात है, बुरी बात नहीं।’’

ट्रंप ने कहा कि वह व्यापार में चीन के प्रति सख्ती बरतेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\