जरुरी जानकारी | चीन का विनिर्माण क्षेत्र अप्रैल में बढ़ा लेकिन वृद्धि रह सकती है धीमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजनेस मैगजीन केक्सिन द्वारा जारी मासिक पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मार्च के 11 माह के निचले स्तर 50.6 के मुकाबले अप्रैल में बढ़कर 51.9 पर पहुंच गया। यह आकलन 100- अंक के पैमाने पर किया गया है। इसमें आंकड़ा यदि 100 से ऊपर होता है तो उसका मतलब यह होता है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है।

बिजनेस मैगजीन केक्सिन द्वारा जारी मासिक पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मार्च के 11 माह के निचले स्तर 50.6 के मुकाबले अप्रैल में बढ़कर 51.9 पर पहुंच गया। यह आकलन 100- अंक के पैमाने पर किया गया है। इसमें आंकड़ा यदि 100 से ऊपर होता है तो उसका मतलब यह होता है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है।

वहीं चीन की सोख्यिकी एजेंसी और एक उद्योग समूह के अलग सर्वेक्षण में विनिर्माण क्षेत्र का सूचकांक 0.8 अंक गिरकर 51.1 पर आ गया। हालांकि, गिरावट के बावजूद यह 50- अंक से ऊपर बना हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है। इसमें उत्पादन से जुड़ा एक उप- सूचकांक 1.7 अंक गिरकर 52.2 पर आ गया।

केपिटल इकोनोमिक्स के जुलियंस इवांस- प्रित्चार्ड ने एक रिपोर्ट में कहा कि इससे यह पता चलता है कि इस साल आर्थिक वृद्धि की गति में कमी आयेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन की विनिर्माण और उपभोक्ता खर्च महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंच गई, लेकिन सुधार की गति धीमी है। वर्ष 2021 के पहले तीन माह में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 0.6 प्रतिशत की वृद्धि रही।

अप्रैल माह के सर्वेक्षण में नये निर्यात आर्डर का उप- सूचकांक 0.8 अंक गिरकर 50.4 अंक रह गया। यह सर्वेक्षण सांख्यिकी ब्यूरो और चाइना फेडरेशन आफ लाजिस्टिक्स एण्ड एम्प ने किया जिसमें खरीदारी में गिरावट दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं लाभार्थी सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें