जरुरी जानकारी | चीन की विनिर्माण गतिविधि दिसंबर में धीमी, अर्थव्यवस्था अब भी कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक या पीएमआई दिसंबर में गिरकर 49 पर आ गया।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आधिकारिक विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक या पीएमआई दिसंबर में गिरकर 49 पर आ गया।

अधिकारियों का मानना है कि यह सुस्त मांग का संकेत है।

सूचकांक में 100 में से 50 से नीचे का आंकड़ा विनिर्माण गतिविधि में संकुचन, जबकि 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार को दर्शाता है।

सूचकांक पिछले नौ महीनों में से आठ बार गिरा है, केवल सितंबर में इसमें वृद्धि हुई थी। नवंबर में यह 49.4 और अक्टूबर में 49.5 था।

वैश्विक महामारी के बाद लंबे समय तक कमजोर पड़ी अर्थव्यवस्था के करीब 5.2 प्रतिशत वार्षिक गति से बढ़ने की उम्मीद है।

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शीन चिनफिंग ने अपने नए साल के भाषण में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, ‘‘ पहले से अधिक लचीली और गतिशील’’ बन गई है।

दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने से विनिर्मित वस्तुओं की वैश्विक मांग प्रभावित हुई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, दिसंबर में चीन का गैर-विनिर्माण पीएमआई बढ़कर 50.4 हो गया। सेवा क्षेत्र पीएमआई उप-सूचकांक 49.3 रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं लाभार्थी सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें