विदेश की खबरें | चीन के विदेश मंत्री भारत में एससीओ की बैठक के बाद करेंगे पाकिस्तान की यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्री छिन कांग गोवा में भारत की मेजबानी में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शिरकत करने के बाद शुक्रवार को दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर रवाना हो जाएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, चार मई चीन के विदेश मंत्री छिन कांग गोवा में भारत की मेजबानी में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शिरकत करने के बाद शुक्रवार को दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर रवाना हो जाएंगे।

बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी गई। छिन पणजी में चार और पांच मई को हो रही एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग ले रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान एससीओ के सदस्य देशों में शामिल हैं। भारत इस वर्ष संगठन की अध्यक्षता कर रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने दो मई को कहा था छिन कांग भारत और म्यांमा की यात्रा पर जाएंगे, उसने पाकिस्तान यात्रा का जिक्र नहीं किया था,वहीं पाकिस्तान के मीडिया में चीनी विदेश मंत्री की यात्रा की खबर थी।

चीन के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को अलग से जानकारी दी। इस यात्रा के दौरान वह चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

छिन की पाकिस्तान यात्रा की घोषणा करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि प्रभार संभालने के बाद यह उनकी पाकिस्तान की पहली यात्रा है तथा ‘‘ चीन और पाकिस्तान के शीर्ष स्तरों पर होने वाली बातचीत का अहम हिस्सा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू