जरुरी जानकारी | चीन का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर में 22 अरब डालर घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2020 में एक महीना पहले के मुकाबले 22 अरब डालर घटकर 3,142.60 अरब डालर रह गया। विदेशों में कोविड- 19 का प्रसार समेत इसकी कई वजह बताई गई हैं। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग, सात अक्टूबर चीन का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2020 में एक महीना पहले के मुकाबले 22 अरब डालर घटकर 3,142.60 अरब डालर रह गया। विदेशों में कोविड- 19 का प्रसार समेत इसकी कई वजह बताई गई हैं। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर में कम हुआ है। इसके साथ ही इसमें अप्रैल के बाद से लगातार पांच महीने से जारी वृद्धि का थम गयी। हालांकि, देश के विदेशी मुद्रा विनिमय नियामक ने कहा है कि मांग और आपूर्ति तथा विदेशों से पूंजी प्रवाह में स्थिरता है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

चीन के विदेशी विनिमय प्राधिकार ने एक वक्तव्य में कहा की अमेरिकी डालर सूचकांक और विनिमय दर में वृद्धि की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में माह-दर- माह आधार पर 22 अरब डालर यानी 0.7 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही संपत्ति मूल्य में कमी, विदेशी अर्थव्यवस्थाओं में कोविड- 19 का प्रसार और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अपनाई गई मौद्रिक एवं राजकोषीय नीतियों सहित कई कारणों से विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट आई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार अगस्त 2020 के अंत में 3,164.60 अरब डालर से घटकर सितंबर अंत में 3,142.60 अरब डालर रह गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.

चीन का स्वर्ण भंडार 6.26 करोड़ औंस पर अगस्त के स्तर के बराबर ही रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी