विदेश की खबरें | चीन के तेजतर्रार राजनयिक झाओ लिझियांग का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान को मंत्रालय के सीमा और महासागर मामलों के विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। लिजियान को विशेष रूप से अमेरिका व अन्य देशों के खिलाफ आक्रामक बयानों के लिए "तेजतर्रार'' राजनयिक के रूप में जाना जाता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, नौ जनवरी चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान को मंत्रालय के सीमा और महासागर मामलों के विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। लिजियान को विशेष रूप से अमेरिका व अन्य देशों के खिलाफ आक्रामक बयानों के लिए "तेजतर्रार'' राजनयिक के रूप में जाना जाता है।

साल 2019 में चीनी विदेश मंत्रालय का प्रवक्ता नियुक्त होने से पहले, 50 वर्षीय झाओ ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चीनी दूतावास में उप राजदूत के रूप में कार्य किया था।

हालांकि उनके स्थानांतरण के बारे में यहां कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनका नाम चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रवक्ताओं की सूची से हटाकर, सीमा व महासागर मामलों से संबंधित विभाग के उप महानिदेशक के रूप में जोड़ा गया है, जो मुख्य रूप से भारत-चीन सीमा सहित भूमि और महासागरीय सीमाओं से संबंधित चीन के दावों एवं समझौतों से संबंधित है।

गौरतलब है कि उनका तबादला मौजूदा मंत्री वांग यी की जगह किन गेंग के नए विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति के दौरान हुआ है। गेंग फिलहाल अमेरिका में चीन के राजदूत हैं।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी माने जाने वाले गेंग ने अमेरिका से अपने विदाई संदेश में कहा कि उनकी प्राथमिकता चीन एवं अमेरिका के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारना है।

2019 में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभालने वाले लिजियान ने मार्च 2020 में अमेरिकी सेना पर चीन में कोरोना वायरस लाने का आरोप लगाते हुए ट्वीट करके सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय चीन वायरस के प्रकोप का सामना कर रहा था। यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान में ही फैला था, जिसके बाद इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\