जरुरी जानकारी | चीन का निर्यात दिसंबर में 2.3 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में निर्यात सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत बढ़कर 303.6 अरब डॉलर हो गया। यह इस बात का संकेत है कि साल की शुरुआत में महीनों की गिरावट के बाद मांग बढ़ी।

सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में निर्यात सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत बढ़कर 303.6 अरब डॉलर हो गया। यह इस बात का संकेत है कि साल की शुरुआत में महीनों की गिरावट के बाद मांग बढ़ी।

आयात भी दिसंबर 2023 में सालाना आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 228.2 अरब डॉलर हो गया। नवंबर में इसमें 0.6 प्रतिशत की से अधिक गिरावट आई थी।

चीन दिसंबर में कुल व्यापार अधिशेष 75.3 अरब डॉलर रहा, जो नवंबर के 68.3 अरब डॉलर से 10.1 प्रतिशत अधिक है।

उप निदेशक वांग लिंगजुन ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ निरंतर सुस्त बाहरी मांग अब भी निर्यात वृद्धि को रोकने का मुख्य कारक है। संरक्षणवाद और एकतरफावाद जैसे कारकों का भी निर्यात पर प्रभाव पड़ता है, जिससे अब भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।’’

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन में दिसंबर में उपभोक्ता कीमतों में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। लगातार तीसरे महीने इसमें गिरावट दर्ज की गई।

चीन का दिसंबर के लिए उत्पादक मूल्य सूचकांक में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। यह उन कीमतों को मापता है जो कारखाने थोक विक्रेताओं से वसूलते हैं। इसमें लगातार 15वें महीने गिरावट आई है।

जापान, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार में इस वर्ष गिरावट आई।

यूरोप और एशिया में फेडरल रिज़र्व तथा केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति को कम करने के लिए पिछले साल ब्याज दरें बढ़ाना शुरू करने के बाद से चीनी निर्यात की मांग कमजोर रही है।

चीन का संपत्ति क्षेत्र अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है, बिक्री में गिरावट आई है और डेवलपर्स भारी मात्रा में कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू