विदेश की खबरें | चीन की अर्थव्यवस्था 'पहले से अधिक लचीली और गतिशील' हो गई है : राष्ट्रपति शी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘पहले से अधिक लचीली और गतिशील’ हो गई है और उन्होंने आर्थिक सुधार की गति को मजबूत करने तथा दीर्घकालिक आर्थिक विकास हासिल करने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 31 दिसंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘पहले से अधिक लचीली और गतिशील’ हो गई है और उन्होंने आर्थिक सुधार की गति को मजबूत करने तथा दीर्घकालिक आर्थिक विकास हासिल करने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

शी ने अपने नववर्ष संदेश में कहा, ‘‘हम कठिन राहों से गुजरे हैं, रास्ते में खुशनुमा नजारे भी देखे हैं और कई वास्तविक उपलब्धियां हासिल की हैं। हम इस वर्ष को कड़ी मेहनत और दृढ़ता के रूप में याद रखेंगे। आगे कदम बढ़ाते हुए हमें भविष्य को लेकर पूरा भरोसा है।’’

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, शी ने कहा कि जैसे ही चीन ने कोविड​​-19 से लड़ने के प्रयासों की दिशा में एक बेहतर बदलाव महसूस किया, इसकी अर्थव्यवस्था ने सुधार की रफ्तार पकड़ी और वर्ष 2023 में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने में लगातार प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘तूफान का सामना करने के बाद चीनी अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में अधिक लचीली और गतिशील हो गई है।’’

शी ने कहा कि चीन ने अपनी विकास यात्रा जारी रखते हुए दुनिया को भी गले लगाया है और एक प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

राष्ट्रपति ने अगले वर्ष चीन की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनजर कहा कि उनकी सरकार चीनी आधुनिकीकरण को दृढ़ता से आगे बढ़ाएगी, सभी मोर्चों पर नए विकास दर्शन को पूरी तरह और ईमानदारी से लागू करेगी, नए विकास प्रतिमान स्थापित करने में तेजी लाएगी, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि चीन विकास और सुरक्षा दोनों को आगे बढ़ाएगा।

शी ने कहा, ‘‘हम आर्थिक सुधार की गति मजबूत करेंगे और स्थिर एवं दीर्घकालिक आर्थिक विकास हासिल करने के लिए काम करेंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि चीन, हांगकांग और मकाओ को उनकी विशिष्ट शक्तियों के इस्तेमाल में समर्थन देना जारी रखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘चीन निश्चित रूप से फिर से एकीकृत होगा और ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों छोर के सभी चीनवासियों को समान उद्देश्य की साझी भावना से बंधा होना चाहिए और चीनी राष्ट्र के कायाकल्प के प्रयास में हिस्सा लेना चाहिए।’’

चीन, ताइवान को अपने से अलग हुए एक प्रांत के रूप में देखता है। बीजिंग ने स्वशासित ताइवान को चीन में मिलाने के लिए बल के संभावित उपयोग से इनकार नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें