विदेश की खबरें | चीन के तट रक्षकों ने विवादित सागर में फिलीपीन की दो आपूर्ति नौकाओं का रास्ता रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस कार्रवाई पर फिलीपीन सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी ये नौकाएं अमेरिका के साथ एक पारस्परिक रक्षा संधि के तहत चलाई जा रही हैं।

इस कार्रवाई पर फिलीपीन सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी ये नौकाएं अमेरिका के साथ एक पारस्परिक रक्षा संधि के तहत चलाई जा रही हैं।

फिलीपीन के विदेश मंत्री तियोदोरो लोक्सिन जूनियर ने कहा कि मंगलवार को विवादित जल क्षेत्र में हुई घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दो आपूर्ति जहाजों को ‘सेकंड थॉमस शोल’ पर फिलीपीन के बलों को खाद्य आपूर्ति पहुंचाने संबंधी अपने अभियान को रोकना पड़ा, यह स्थान फिलीपीन के पश्चिमी पलावन प्रांत में स्थित है और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विशेष आर्थिक क्षेत्र है।

लोक्सिन ने एक ट्वीट में कहा कि चीन की तीन तटरक्षक नौकाओं की कार्रवाई अवैध थी और विदेश मंत्री ने उनसे ‘‘पीछे हटने’’ को कहा।

उन्होंने कहा कि फिलीपीन सरकार ने चीन को ‘‘ घटना के खिलाफ हमारी नाराजगी, निंदा और विरोध’’ से अवगत करा दिया है संयम बरतने में नाकामी फिलीपीन और चीन के बीच विशेष संबंधों के लिए खतरा पैदा करती है’’, जिसके लिए राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और चीन के उनके समकक्ष, शी चिनफिंग ने काफी मेहनत की है।

चीन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

एपी निहारिका शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now