विदेश की खबरें | कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नये मामलों में, 58 मामले जियांगसु प्रांत के यांगझोउ से सामने आए जहां बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप प्रांतीय राजधानी नानजिंग में हवाईअड्डा कर्मियों के बीच तेजी से फैल रहा है। अन्य मामले दक्षिण में उष्णकटिबंधीय हैनान से लेकर रूस की सीमा से लगे आंतरिक मंगोलिया तक छह प्रांतों में पाए गए।

नये मामलों में, 58 मामले जियांगसु प्रांत के यांगझोउ से सामने आए जहां बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप प्रांतीय राजधानी नानजिंग में हवाईअड्डा कर्मियों के बीच तेजी से फैल रहा है। अन्य मामले दक्षिण में उष्णकटिबंधीय हैनान से लेकर रूस की सीमा से लगे आंतरिक मंगोलिया तक छह प्रांतों में पाए गए।

इसके बाद पिछले महीने के मध्य में सामने आए नानजिंग प्रकोप से जुड़े मामले कम से कम 1,222 हो गए हैं जिससे अधिकारियों को फिर से नये यात्रा प्रतिबंध, सामुदायिक लॉकडाउन लगाने पर और 15 लाख की आबादी वाले शहर की सीमाएं बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है।

इस तरह के उपायों को वैश्विक महामारी के प्रति चीन की "शून्य सहिष्णुता" दृष्टिकोण के तहत स्थानीय प्रकोपों ​​के बाद बहुत सफलता के साथ लागू किया गया है। इन्हें समाज एवं अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित करने वाला माना जा रहा है। इससे ऐसी अटकलें लग रही हैं कि एक नये दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत पड़ सकती है जो वायरस के प्रसार को प्रंबधात्मक स्तर पर रोक सके।

चीन ने कहा है कि उसने 1.6 अरब से ज्यादा टीके लगा दिए हैं हालांकि घरेलू टीकों की प्रभावकारिता को लेकर सवाल भी उठे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार को 44 वे मामले भी सामने आए जो विदेशों से संक्रमित होकर आए थे और 1,370 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जिनमें से 34 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

चीन में अब तक सामने आए 93,498 मामलों में से 4,636 लोगों की मौत हो चुकी है।

एपी

नेहा शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी