विदेश की खबरें | चीन ने भारत के साथ सैन्य कमांडरों की बातचीत में प्रगति का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव दूर करने के लिए चीन व भारत के वरिष्ठ सैन्य कमांडर-स्तरीय बातचीत में हुई प्रगति का बुधवार को स्वागत किया और कहा कि दोनों पक्ष अब तक बनी सहमति को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

बीजिंग, एक जुलाई चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव दूर करने के लिए चीन व भारत के वरिष्ठ सैन्य कमांडर-स्तरीय बातचीत में हुई प्रगति का बुधवार को स्वागत किया और कहा कि दोनों पक्ष अब तक बनी सहमति को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि चीनी और भारतीय सैन्य कमांडरों के बीच 30 जून को तीसरे दौर की बातचीत हुयी।

यह भी पढ़े | भारत द्वारा 59 चाइनीज ऐप्स के बैन पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो बोले- यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगा.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष कमांडर-स्तरीय बातचीत के पहले के दौर में बनी सहमति को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं और तनाव को कम करने के लिए सीमा पर सैनिकों द्वारा प्रभावी उपायों में प्रगति की है।

झाओ ने 30 जून के कमांडर-स्तरीय बातचीत के बारे में एक सवाल पर विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए जवाब में कहा, "चीन इसका स्वागत करता है।"

यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष चीनी पक्ष के साथ समान लक्ष्य की दिशा में काम करेगा, सैन्य और राजनयिक माध्यमों से निकट संचार बनाए रखेगा, और स्थिति में सुधार करेगा तथा सीमा पर तनाव को कम करेगा।"

भारतीय और चीनी सेनाएं पिछले सात हफ्तों से पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर आमने सामने हैं। 15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद तनाव काफी बढ़ गया। चीनी सैनिकों को भी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन उसने इस संबंध में अभी तक कोई ब्यौरा नहीं दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\