विदेश की खबरें | चीन ने ताइवान में युद्धक विमानों, नौसेना के जहाजों का बड़ा बेड़ा भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार सुबह छह बजे से बुधवार सुबह छह बजे के बीच ताइवान के आसपास 38 युद्धक विमान और नौसेना के नौ जहाज भेजे।
उन्होंने बताया कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मंगलवार सुबह छह बजे से बुधवार सुबह छह बजे के बीच ताइवान के आसपास 38 युद्धक विमान और नौसेना के नौ जहाज भेजे।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से दोपहर तक सेना ने वहां 30 अन्य विमान भेजे, जिनमें जे-10 और जे-16 लड़ाकू विमान भी शामिल थे।
ताइवान इस महीने के अंत में वार्षिक हान गुआंग अभ्यास का आयोजन करेगा, जिसमें उसकी सेना आक्रमण को रोकने के लिए युद्धाभ्यास करेगी।
इसके अलावा, ताइवान वार्षिक वानआन अभ्यास भी आयोजित करेगा जिसका उद्देश्य नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं के लिए तैयार करना और हवाई हमले की स्थिति में निकासी का अभ्यास करना है।
चीन लगातार स्व-शासित ताइवान को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। हाल के वर्षों में चीन द्वारा ताइवान की ओर भेजे जाने वाले सैन्य विमानों की संख्या में वृद्धि के बाद ताइवान में इसका राजनीतिक विरोध हो रहा है जिस पर चीन ने नाराजगी जाहिर की है।
बीते कुछ वर्षों में चीन ने ताइवान जलक्षेत्र के आस-पास का चक्कर लगाने के लिये अपने नौसैनिक जहाजों के साथ-साथ ड्रोन भेजना भी शुरू कर दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

