विदेश की खबरें | चीन ने ताइवान पर हमले के लिए अपनी सैन्य क्षमता प्रदर्शित करने वाला वृत्तचित्र जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 96वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस हफ्ते की शुरूआत में सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी द्वारा प्रसारित आठ खंडों के वृत्तचित्र ‘चेजिंग ड्रीम्स’ में सैन्य अभ्यास को दिखाया गया है। इसमें कई सैनिक यह कहते देखे जा सकते हैं कि ताइवान के खिलाफ एक संभावित हमले की स्थिति में वे अपने प्राण न्यौछावर कर सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 96वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस हफ्ते की शुरूआत में सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी द्वारा प्रसारित आठ खंडों के वृत्तचित्र ‘चेजिंग ड्रीम्स’ में सैन्य अभ्यास को दिखाया गया है। इसमें कई सैनिक यह कहते देखे जा सकते हैं कि ताइवान के खिलाफ एक संभावित हमले की स्थिति में वे अपने प्राण न्यौछावर कर सकते हैं।

चीन, ताइवान के अपना हिस्सा होने का दावा करता है और जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग कर इसे हासिल करने की बात कहता आ रहा है।

सरकारी मीडिया और पीएलए ने अक्सर ही दुष्प्रचार सामग्री जारी की है, जिनमें सेना के आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया गया है। साथ ही, सैन्य अभ्यास के वीडियो भी जारी किये हैं।

इन सामग्री ने चीनी राष्ट्रवाद को हवा दी है और ताइवान तथा अमेरिका के साथ इसके संबंधों के खिलाफ सैन्य मजबूती को प्रदर्शित किया है।

अमेरिका, ताइवान को एक संप्रभु देश नहीं मानता है, लेकिन उसने उस पर आक्रमण होने की स्थिति पर उसकी मदद करने का वादा किया है।

पिछले महीने व्हाइट हाउस ने ताइवान के लिए 34.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की थी।

‘चेजिंग ड्रीम्स’ वृत्तचित्र में पीएलए के ‘ज्वाइंट स्वोर्ड’ सैन्य अभ्यास सहित अन्य चीजें प्रदर्शित की गई हैं, जो ताइवान पर हमले से संबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड