जरुरी जानकारी | चीन ने व्यापार पर अमेरिका की शिकायत को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच शिकायतों का नया सिलसिला ऐसे वक्त में शुरू हुआ है, जब कंपनियां व्यापार युद्ध की समाप्ति के लिए दोनों सरकारों के बीच फिर से बातचीत शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच शिकायतों का नया सिलसिला ऐसे वक्त में शुरू हुआ है, जब कंपनियां व्यापार युद्ध की समाप्ति के लिए दोनों सरकारों के बीच फिर से बातचीत शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बाइडन प्रशासन के उस बयान की आलोचना भी की, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका चीनी व्यापार रणनीति से निपटने के लिए नए तरीके विकसित कर रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा, ‘‘यह शिकायत पूरी तरह तथ्यों के विपरीत है।’’उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई अलग-अलग बाजार आर्थिक मॉडल हैं।’’

अमेरिका ने बुधवार को चीन पर डब्ल्यूटीओ के प्रति अपनी मुक्त व्यापार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चीन के आक्रामक व्यापार व्यवहार से निपटने के लिए नए तरीकों की तलाश कर रहा है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने बुधवार को डब्ल्यूटीओ नियमों के साथ चीन के अनुपालन पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि  चीन अपने वादों को पूरा नहीं कर रहा है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, ‘‘चीन ने इसके बजाय अर्थव्यवस्था और व्यापार के लिए अपने सरकारी नेतृत्व वाले गैर-बाजार नजरिये को बरकरार रखा है और इसे आगे बढ़ाया है।’’

गाओ ने कहा कि अमेरिका को संरक्षणवाद और नई रणनीति के नाम पर धमकाने के बजाय अपने व्यापार साधनों को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुरूप बनाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)