विदेश की खबरें | म्यांमा में दूतावास के बाहर प्रदर्शन के बीच चीन ने तख्तापलट का समर्थन करने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने बृहस्पतिवार को इनकार किया कि उसने म्यांमा में सैन्य तख्तापलट का समर्थन किया। चीन का बयान ऐसे समय आया है जब लोकतंत्र समर्थकों ने म्यांमा के यांगून में चीनी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि चीन ने तख्तापलट करने में सेना की मदद की।

बीजिंग, 18 फरवरी चीन ने बृहस्पतिवार को इनकार किया कि उसने म्यांमा में सैन्य तख्तापलट का समर्थन किया। चीन का बयान ऐसे समय आया है जब लोकतंत्र समर्थकों ने म्यांमा के यांगून में चीनी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि चीन ने तख्तापलट करने में सेना की मदद की।

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने यांगून में चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन करते हुए बीजिंग से सैन्य जुंटा का समर्थन करना बंद करने को कहा।

म्यांमा में सेना ने एक फरवरी को तख्तापलट करते हुए आंग सान सू की समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

अखबार के मुताबिक प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां थामे हुए थे जिस पर लिखा था ‘‘म्यांमा का समर्थन करें, तानाशाह शासकों का नहीं’’ और ‘‘सेना की मदद करना बंद करें।’’

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में तख्तापलट को बीजिंग का समर्थन मिलने के आरोपों के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘आपने कहा कि म्यांमा में कुछ ‘‘अफवाहें’’ फैलायी जा रही हैं। यह सही है। कुछ लोग कहते हैं कि इसके पीछे चीन है। लेकिन, म्यांमा में हमारे राजदूत चीन का रुख बता चुके हैं और उन्होंने अफवाहों का खंडन किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोहराना चाहूंगा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलायी गयी। ऐसे लोग, दोनों देशों के बीच तल्खी पैदा करना चाहते हैं।’’

चीन का म्यांमा में सैन्य जुंटा के साथ करीबी संबंध था, जब उसने दो दशक से ज्यादा समय तक देश में शासन किया था। चीन ने तख्तापलट के बारे में उसे पहले से कोई सूचना होने से भी इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी