विदेश की खबरें | चीन ने ‘पुराने प्रिय मित्र’ किसिंजर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की पिंग-पोंग कूटनीति के मुख्य लाभार्थी चीन ने बृहस्पतिवार को उन्हें चीनी लोगों का ‘पुराना प्रिय मित्र’ करार दिया और उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग वाशिंगटन संबंधों में उनकी भूमिका अहम थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 30 नवंबर पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की पिंग-पोंग कूटनीति के मुख्य लाभार्थी चीन ने बृहस्पतिवार को उन्हें चीनी लोगों का ‘पुराना प्रिय मित्र’ करार दिया और उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बीजिंग वाशिंगटन संबंधों में उनकी भूमिका अहम थी।

किसिंजर ने अमेरिका व चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अमेरिका-चीन संबंधों में तीव्र गिरावट को रोकने के तरीके खोजने के लिए किसिंजर के साथ गहन विमर्श करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने किसिंजर की मृत्यु पर अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन को शोक का संदेश भेजा।

किसिंजर ने 100 से ज्यादा बार चीन का दौरा किया था और उनका नवीनतम दौरा इस साल जुलाई में हुआ था जिसका मकसद शी और बाइडन के बीच शिखर सम्मेलन की भूमिका बनाना था।

यहां आधिकारिक मीडिया ने बताया कि चीनी सरकार और लोगों की ओर से शी ने गहरा शोक व्यक्त किया और किसिंजर के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

अपने संदेश में शी ने कहा कि किसिंजर एक विश्व प्रसिद्ध रणनीतिकार और चीनी लोगों के पुराने और अच्छे मित्र थे।

शी ने कहा कि आधी सदी पहले, एक उत्कृष्ट रणनीतिक दृष्टि के साथ किसिंजर ने चीन-अमेरिका संबंधों को सामान्य बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया जिससे न केवल दोनों देशों को फायदा हुआ बल्कि दुनिया भी बदल गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now