देश की खबरें | चीन भारत सीमा तनाव: शांतिपूर्ण समाधान के लिये ईयू संवाद के माध्यम से प्रयासों का समर्थक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन के दौरान चीन–भारत सीमा पर हुए घटनाक्रम की जानकारी दी, वहीं यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि 27 सदस्यीय यह संघ शांतिपूर्ण समाधान के लिये बातचीत के माध्यम को बरकरार रखने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन के दौरान चीन–भारत सीमा पर हुए घटनाक्रम की जानकारी दी, वहीं यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि 27 सदस्यीय यह संघ शांतिपूर्ण समाधान के लिये बातचीत के माध्यम को बरकरार रखने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने यह टिप्पणी 15वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन के बाद की। डिजिटल शिखर सम्मेलन में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वहीं यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माइकल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा ऊर्सुला वोन डेर लेयेन ने किया।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 866 नए केस, संक्रमितों की संख्या 26,437 हुई: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या चीनी आक्रामकता और चीन-भारत सीमा पर हाल में हुए घटनाक्रम पर चर्चा हुई, माइकल ने हां में जवाब दिया।

माइकल ने कहा, “संभवत: आप जानते हों कि कुछ हफ्तों पहले हमने चीनी प्राधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से शिखर सम्मेलन किया था। ईयू और चीन के बीच संबंध जटिल हैं। हमें विभिन्न मुद्दों और विषयों को संभालने की जरूरत है। और वास्तव में हम शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में हैं।”

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के सभी ऑफिस 20 जुलाई से पूरी ताकत के साथ खुलेंगे, एयरलाइन ने अधिकांश कर्मचारियों के खत्म किया 'वर्क फ्रॉम होम' का ऑप्शन.

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर हमें चीन के साथ हुई घटना के संदर्भ में ताजा गतिविधियों से अवगत कराया और हम शांतिपूर्ण समाधान के लिये बातचीत के माध्यम को बरकरार रखने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

यूरोपीय संघ के लिये भारत और चीन में से कौन ज्यादा रणनीतिक है, इस सवाल पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ऊर्सुला ने कहा कि चीन और भारत दोनों संघ के लिये महत्वपूर्ण हैं लेकिन दोनों काफी अलग हैं।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जंग जैसे मामलों में अगर आप सफल होना चाहते हैं तो चीन और भारत दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\