विदेश की खबरें | चीन ने सैन्य आधुनिकीकरण के बीच रक्षा बजट बढ़ाकर 249 अरब डॉलर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की, जिससे इस वर्ष इसका कुल रक्षा बजट 249 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, पांच मार्च चीन ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की, जिससे इस वर्ष इसका कुल रक्षा बजट 249 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।

चीन द्वारा यह घोषणा युद्धपोतों और नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को तेजी से विकसित करने सहित सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के अपने तीव्र प्रयासों के बीच की गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर में कहा गया है कि, प्रधानमंत्री ली क्विंग द्वारा चीन की संसद में प्रस्तुत मसौदा बजट रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष देश का नियोजित रक्षा व्यय लगभग 249 अरब अमेरिकी डॉलर है।

पिछले साल चीन ने अपना रक्षा बजट 7.2 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 232 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया था।

अमेरिका के बाद चीन के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित देश का नवीनतम रक्षा बजट 890 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

चीन का रक्षा व्यय भारत के 78.8 अरब अमेरिकी डॉलर से लगभग तीन गुना अधिक है।

चीन के रक्षा बजट के आंकड़ों को आलोचक काफी सतर्कता की दृष्टि से देखते हैं क्योंकि चीनी सेना द्वारा बड़े पैमाने पर सैन्य आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसमें विमानवाहक पोतों का निर्माण, उन्नत नौसैनिक जहाजों के निर्माण में तेजी और आधुनिक ‘स्टील्थ’ विमानों का निर्माण शामिल है।

चीन की संसद के वार्षिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर रक्षा व्यय सहित वार्षिक बजट की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री क्विंग ने कहा कि पिछले वर्ष चीन ने राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य आधुनिकीरण के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\