विदेश की खबरें | चीन ने रक्षा बजट में वृद्धि के संकेत दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने अपने वार्षिक संसद सत्र से पहले ‘‘जटिल सुरक्षा चुनौतियों’’ का हवाला देते हुए शनिवार को अपना रक्षा बजट बढ़ाने का संकेत दिया। संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ली कचियांग के उत्तराधिकारी के नाम समेत नये मंत्रियों की जानकारी सामने आ सकती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, चार मार्च चीन ने अपने वार्षिक संसद सत्र से पहले ‘‘जटिल सुरक्षा चुनौतियों’’ का हवाला देते हुए शनिवार को अपना रक्षा बजट बढ़ाने का संकेत दिया। संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ली कचियांग के उत्तराधिकारी के नाम समेत नये मंत्रियों की जानकारी सामने आ सकती है।

शीर्ष सलाहकार निकाय ‘चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉन्फ्रेंस’ (सीपीपीसीसी) की बैठक के साथ ही शनिवार को चीनी संसद का बजट सत्र शुरू हुआ। वहीं, राष्ट्रीय विधायिका ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस‘ (एनपीसी) की बैठक रविवार से शुरू होगी।

सप्ताह भर से अधिक समय तक चलने वाले सत्रों में 5,000 से अधिक प्रतिनिधि और सलाहकार भाग लेंगे, जिसके दौरान चीन औपचारिक रूप से अपने नए मंत्रिमंडल और शीर्ष आधिकारिक नेतृत्व की घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान चीनी प्रधानमंत्री ली के उत्तराधिकारी के तौर पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के करीबी ली कियांग का नाम घोषित किया जा सकता है।

राष्ट्रपति शी (69) को छोड़कर सभी शीर्ष नेताओं को हर 10 साल में नेतृत्वकारी टीम बदलने की परंपरा के तहत बदला जाएगा।

एनपीसी के सत्र की शुरुआत से पहले प्रवक्ता वांग चाओ ने देश के रक्षा बजट में वृद्धि का संकेत दिया, जो पिछले साल 7.1 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कुल 230 अरब डॉलर था।

अमेरिका का रक्षा बजट 777.1 अरब डॉलर है, जिसके बाद चीन का रक्षा बजट दूसरा सबसे बड़ा रक्षा खर्च है।

वांग ने बजट की राशि का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि रविवार को एनपीसी में औपचारिक रूप से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\