जरुरी जानकारी | चीन ने आरसीईपी को कहा ‘बड़े महत्व का मील का पत्थर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते को सोमवार को ‘बड़े महत्व का मील का पत्थर’ का करार दिया। हालांकि विभिन्न अध्ययन बताते हैं कि यह समझौता चीन के लिये आर्थिक प्रभाव से अधिक रणनीतिक महत्व का है।

बीजिंग, 16 नवंबर चीन ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते को सोमवार को ‘बड़े महत्व का मील का पत्थर’ का करार दिया। हालांकि विभिन्न अध्ययन बताते हैं कि यह समझौता चीन के लिये आर्थिक प्रभाव से अधिक रणनीतिक महत्व का है।

इस समझौते को विश्व का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता कहा जा रहा है। 10 आसियान देशों समेत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 15 देशों ने रविवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किया। भारत इस समझौते में शामिल नहीं हुआ है। भारत कुछ शर्तों से सहमत नहीं होने के चलते पिछले साल अररसीईपी की बातचीत से बाहर हो गया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.

हालांकि समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों ने एक घोषणा में कहा है कि भारत के लिये इस समझौते के साथ जड़ने का विकल्प हमेशा खुला है।

विश्लेषकों का कहना है कि भारत के बिना इस समझौते का खास महत्व नहीं है।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने समझौते को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आठ साल की बातचीत के बाद आरसीईपी पर आधिकारिक रूप से समझौता हो गया। इसका मतलब है कि सबसे बड़ी आबादी और आर्थिक हिस्सेदारी को कवर करने वाला सबसे आशाजनक समझौता आधिकारिक तौर पर हो गया। यह बहुत महत्व का मील का पत्थर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड