विदेश की खबरें | चीन ने अमेरिका से 'ताइवान की स्वतंत्रता' का समर्थन नहीं करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के बीच अगले सप्ताह डिजिटल तरीके से होने वाली शिखर बैठक से पहले, चीन ने शनिवार को वाशिंगटन से ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ के लिए समर्थन बंद करने के लिए कहा।

बीजिंग, 13 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के बीच अगले सप्ताह डिजिटल तरीके से होने वाली शिखर बैठक से पहले, चीन ने शनिवार को वाशिंगटन से ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ के लिए समर्थन बंद करने के लिए कहा।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शनिवार को कहा कि चिनफिंग मंगलवार की सुबह बाइडन के साथ डिजिटल तरीके से बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रपति चीन-अमेरिका संबंधों और साझा चिंता के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

चिनफिंग और बाइडन के बीच इस साल अब तक फोन पर दो लंबी बातचीत हुई है। चिनफिंग और बाइडन की बैठक से पहले, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन और अमेरिका को अपने दोनों नेताओं के बीच एक सफल डिजिटल शिखर सम्मेलन सुनिश्चित करने और द्विपक्षीय संबंधों को सही रास्ते पर लाने के वास्ते प्रयास करने चाहिए।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, वांग ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ फोन पर बातचीत में यह टिप्पणी की।

ताइवान पर वांग ने कहा कि इतिहास और वास्तविकता ने साबित कर दिया है कि ‘‘ताइवान की स्वतंत्रता’’ क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि ‘‘ताइवान की स्वतंत्रता’’ के लिए कोई भी समर्थन क्षेत्रीय शांति को नुकसान पहुंचाएगा और अंततः खुद को नुकसान पहुंचाएगा।

उन्होंने अमेरिका से आग्रह किया कि वह ‘‘ताइवान स्वतंत्रता’’ के लिए अपना विरोध स्पष्ट रूप से बताए।

सरकारी मीडिया ने यहां ब्लिंकन के हवाले से कहा कि दोनों पक्ष शिखर बैठक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस पर दुनियाभर की नजर रहेंगी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रपति बाइडन अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने के तरीकों पर राष्ट्रपति चिनफिंग के साथ चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\