विदेश की खबरें | चीन ने अमेरिका पर अंतरिक्ष का सैन्यीकरण करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल टैन केफेई ने शुक्रवार को कहा कि सेना की नवीनतम शाखा के रूप में 2019 में स्पेस फोर्स की स्थापना सहित अमेरिकी कार्रवाइयों का “अंतरिक्ष सुरक्षा और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।”

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल टैन केफेई ने शुक्रवार को कहा कि सेना की नवीनतम शाखा के रूप में 2019 में स्पेस फोर्स की स्थापना सहित अमेरिकी कार्रवाइयों का “अंतरिक्ष सुरक्षा और वैश्विक रणनीतिक स्थिरता पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।”

टैन ने कहा, “हाल के वर्षों में, अमेरिका ने अंतरिक्ष के सैन्यीकरण को तेज कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “मैं यहां दोहराना चाहूंगा कि चीन अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग का पालन करता है, हथियारीकरण और अंतरिक्ष को युद्धक्षेत्र बनाने का दृढ़ता से विरोध करता है, और अंतरिक्ष में किसी भी प्रकार की हथियारों की दौड़ का विरोध करता है।”

मंत्रालय ने कहा कि टैन चीन की बढ़ती क्षमताओं पर अंतरिक्ष बल के नेताओं द्वारा हाल ही में व्यक्त की गई चिंताओं का जवाब दे रहे थे, जिसे उन्होंने “शास्त्रीय संज्ञानात्मक असंगति” कहा था।

अंतरिक्ष में चीन की प्रगति में उसका अपना परिक्रमा करने वाला अंतरिक्ष स्टेशन और चालक दल वाले चंद्र मिशन की योजना शामिल है। अपने एक निष्क्रिय मौसम उपग्रह को 2007 में मिसाइल से उड़ाने के बाद उसे अंतरराष्ट्रीय निंदा का सामना करना पड़ा, जिससे मलबा क्षेत्र में बिखर गया था जो कक्षा में अन्य वस्तुओं के लिए खतरा बना हुआ है।

अमेरिका ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और वित्त मंत्री जेनेट येलेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को चीन के दौरे पर भेजा है लेकिन दोनों देशों के रिश्तों में ठंडापन अब भी बरकरार है। चीन ने स्पष्ट रूप से दोनों सेनाओं के बीच संपर्क को फिर से स्थापित करने से इनकार कर दिया है। ऐसा संभवत: ताइवान को अमेरिकी रक्षात्मक हथियारों की बिक्री और चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू के खिलाफ प्रतिबंधों के विरोध में किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\