जरुरी जानकारी | चीन ने ब्रिटेन पर लगाया हुवावेई को नुकसान पहुंचाने में अमेरिका की मदद करने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन की एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि चीन की सरकार अपने यहां की कंपनियों की रक्षा करेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रतिकार में किस तरह के कदम उठाये जायेंगे।
चीन की एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि चीन की सरकार अपने यहां की कंपनियों की रक्षा करेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रतिकार में किस तरह के कदम उठाये जायेंगे।
हुवावेई फोन व इंटरनेट कंपनियों के लिये स्विचिंग गियर की सबसे बड़ी विनिर्माता है। अमेरिका हुवावेई पर सुरक्षा के लिये जोखिम होने का आरोप लगाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चाहती है कि यूरोप तथा उसके अन्य सहयोगी देश अपने 5जी नेटवर्क से हुवावेई को बाहर करें।
यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.
ब्रिटेन की सरकार ने अपने 5जी नेटवर्क से हुवावेई को बाहर करने की मंगलवार को घोषणा की। ब्रिटेन का कहना है कि कंपनी के खिलाफ अमेरिका की पाबंदियों ने चीन से आपूर्ति किये गये उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना असंभव बना दिया है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘ब्रिटेन ने किसी भी ठोस सबूत के बिना निराधार जोखिम का बहाना बनाया और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चीन की कंपनियों के साथ भेदभाव करने, दबाने और उन्हें बाहर करने में सहयोग किया।"
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
इससे पहले अमेरिका ने ब्रिटेन के हुवावेई पर भविष्य में 5जी नेटवर्क में शामिल होने पर रोक लगाने की योजना का मंगलवार को स्वागत किया।
ट्रंप का कहना है कि दुनिया के देशों को इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुनना होगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, ‘‘इस फैसले के साथ ब्रिटेन भी उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की खातिर ऊंचे जोखिम और विश्वास की कमी वाली इकाइयों पर रोक लगाई है।’’
अमेरिका ने कहा कि वह एक सुरक्षित और गतिशील 5जी नेटवर्क के लिये ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करता रहेगा। यह समूचे अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिये महत्वपूर्ण है।
व्हाइट हाउस में रोज गार्डन प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई देशों को इस बारे में विश्वास में लिया है कि वह हुवावेई का इस्तेमाल नहीं करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)