देश की खबरें | अमान्य विवाहों से हुए बच्चे वैध, माता-पिता की संपत्तियों पर कर सकते हैं दावा: न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अमान्य विवाहों से हुए बच्चों को हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत माता-पिता की संपत्ति में साझेदारी का दावा करने का अधिकार होता है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि अमान्य विवाहों से हुए बच्चों को हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत माता-पिता की संपत्ति में साझेदारी का दावा करने का अधिकार होता है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि हालांकि, ऐसे ‘अमान्य’ (वॉइड) या ‘अमान्य करने योग्य’ (वॉइडेबल) विवाहों से हुए बच्चे हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत अपने माता-पिता के अलावा अन्य संयुक्त उत्तराधिकारी (कोपार्सनर)की पैतृक संपत्ति के हकदार नहीं होंगे।

शीर्ष अदालत ने 2011 की एक याचिका पर फैसला सुनाया, जो इस कानूनी मुद्दे से संबंधित है कि क्या बिना विवाह के हुए बच्चे हिंदू कानून के तहत अपने माता-पिता की पैतृक संपत्ति में हिस्सा प्राप्त करने के अधिकारी होते हैं या नहीं।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक फैसले में कहा कि हिंदू उत्तराधिकार कानून की धारा 6 के तहत ‘कोपार्सनर’ (संयुक्त उत्तराधिकारी) के हित के रूप में उस संपत्ति का हिस्सा परिभाषित किया गया है जो उनकी मृत्यु से तत्काल पहले बंटवारे में उनके पास आया है।

‘कोपार्सनर’ किसी हिंदू अविभाजित परिवार में ‘संयुक्त उत्तराधिकारी’ को कहा जाता है जिसे हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत पैतृक संपत्ति, अधिकार और धन के रूप में परिभाषित कानूनी अधिकारों में हिस्सेदारी प्राप्त होती है।

हिंदू उत्तराधिकार कानून के अनुसार ‘अमान्य’ विवाह में पुरुष एवं स्त्री को पति और पत्नी का दर्जा नहीं मिलता है। हालांकि, ‘अमान्य करने योग्य विवाह’ में उन्हें पति और पत्नी का दर्जा मिलता है।

‘अमान्य’ (वॉइड) विवाह को निरस्त करने के लिए डिक्री (आदेश) की जरूरत नहीं होती है। जिस विवाह को किसी एक पक्ष के अनुरोध पर रद्द किया जा सकता है, उसे ‘अमान्य करने योग्य विवाह’ कहते हैं।

दो न्यायाधीशों की पीठ ने 31 मार्च, 2011 को इस मामले को एक बड़ी पीठ को भेजा था।

अभी विस्तृत आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी