देश की खबरें | मुख्यमंत्री विजयन के मुख्य प्रधान सचिव अब्राहम को पद से इस्तीफा देना चाहिए : सतीशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने रविवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुख्य प्रधान सचिव के. एम. अब्राहम के इस्तीफे की मांग की।

कोच्चि, 27 अप्रैल केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने रविवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुख्य प्रधान सचिव के. एम. अब्राहम के इस्तीफे की मांग की।

इससे पहले, केरल उच्च न्यायालय ने अब्राहम के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों की सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे।

अपने निर्वाचन क्षेत्र उत्तर परवूर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीशन ने कहा कि यह राज्य के लिए शर्म की बात है कि अब्राहम (जिन पर इतने गंभीर आरोप हैं) मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण पद पर बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अब्राहम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

सतीशन ने कहा, "अदालत को प्रथम दृष्टया इस बात के सबूत मिले हैं कि उनके पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है। यह भी पाया गया कि मुख्यमंत्री के अधीन कार्यरत सतर्कता विभाग ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसके कारण अदालत ने सीबीआई जांच का आदेश दिया।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब्राहम (जो मुख्य सचिव के पद पर भी सेवा दे चुके हैं) को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

सतीशन ने कहा, "अगर वह पद छोड़ने से इनकार करते हैं, तो मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। क्या मुख्यमंत्री अब्राहम से इसलिए डरते हैं कि वह लवलीन मामले में गवाह थे?"

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अब्राहम ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में खुलासा किया है कि उनके पास प्रमुख व्यक्तियों के 10,000 सेकंड के कॉल डेटा रिकॉर्ड हैं।

उन्होंने कहा कि अब्राहम ने अवैध फोन टैपिंग की बात स्वीकार की है। सतीशन ने पूछा, "क्या फोन टैपिंग कराना मुख्य प्रधान सचिव का काम है?"

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गंभीर वित्तीय संकट के बावजूद वर्षगांठ समारोह पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है।

सतीशन ने कहा, "मुख्यमंत्री राज्य के बढ़ते कर्ज पर चिंता जताने वालों की आलोचना करते हैं और उन्हें 'विकास विरोधी' करार देते हैं।"

उन्होंने कहा कि एलडीएफ के शासन के दौरान राज्य का कर्ज 2016 के 1.67 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर पिछले दस वर्षों में 6 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सतीशन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजयन का प्रयास अब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है।

सतीशन ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ नीलांबुर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा उसी दिन करेगी, जब उपचुनाव की घोषणा की जाएगी।

सतीशन के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने स्पष्ट किया कि माकपा का किसी को बचाने का कोई रुख नहीं है और अब्राहम के खिलाफ जांच आगे बढ़नी चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री, उनकी बेटी और वामपंथी लोगों के खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह शासक वर्ग के आक्रामक हमले का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी