देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों ने लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों - धर्मेन्द्र प्रधान तथा प्रताप सारंगी - ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्हें लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए याद किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 21 जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों - धर्मेन्द्र प्रधान तथा प्रताप सारंगी - ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्हें लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए याद किया जाएगा।

टंडन का लखनऊ के एक अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | यूक्रेन में हथियारबंद शख्स लगभग 20 लोगों को बनाया बंदी : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री पटनायक ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये ट्वीट किया, ‘‘ मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के निधन की खबर सुन बेहद दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए हैं।’’

केन्द्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टंडन को एक लोकप्रिय नेता और एक योग्य प्रशासक बताते कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में अर्पित कर दिया था।

यह भी पढ़े | बिहार: कोरोना संकट के बीच नालंदा में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन ‘तमंचे पर डिस्को’, वीडियो वायरल होते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू.

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (एमएसएमई) प्रताप सारंगी ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लोगों के उत्थान के लिए किए उनके कामों लिए याद किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\