देश की खबरें | मुख्यमंत्री विजयन ने मादक पदार्थ रोधी अभियान तेज करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने सोमवार को अप्रैल में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ रोधी अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य समाज में समन्वित प्रयास से मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटना है।

तिरुवनंतपुरम, 24 मार्च केरल सरकार ने सोमवार को अप्रैल में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ रोधी अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य समाज में समन्वित प्रयास से मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटना है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यह पहल सभी मौजूदा अभियानों को एकीकृत करेगी और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ एकीकृत लड़ाई में विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और सामुदायिक समूहों को शामिल करेगी।

विधानसभा में एक उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए विजयन ने राज्य में मादक पदार्थों से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए गहन दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की एक विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के प्रारंभिक चरण के तहत 30 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित की गई है, जिसमें विशेषज्ञ, छात्र और युवा संगठन, फिल्म, सांस्कृतिक और मीडिया प्रतिनिधि, साथ ही शिक्षक और अभिभावक संघ शामिल होंगे।

बैठक में अभियान चलाने के सिलसिले में एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नशा रोधी रूपरेखा तैयार करने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की एक समिति गठित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\