देश की खबरें | पाकिस्तानी नागरिक के बारे में खुफिया जानकारी साझा करेंगे मुख्यमंत्री शर्मा : सैकिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से आग्रह किया कि अगर उनके पास पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से जुड़ी कोई सूचना, विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में कोई जानकारी है तो वह तुरंत उसका खुलासा करें।

गुवाहाटी, 21 फरवरी असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से आग्रह किया कि अगर उनके पास पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से जुड़ी कोई सूचना, विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में कोई जानकारी है तो वह तुरंत उसका खुलासा करें।

सैकिया ने यह भी मांग की कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं अमित शाह और राजनाथ सिंह को भारत विरोधी गतिविधियों में शेख की कथित संलिप्तता के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, जैसा कि सरमा ने दावा किया है, खासकर जब से भगवा पार्टी सत्ता में है।

सैकिया ने कहा कि चूंकि केंद्र में फिलहाल भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है, ऐसे में शर्मा के दावों के अनुसार पार्टी के केंद्रीय नेताओं (गृह मंत्री) अमित शाह और (रक्षा मंत्री) राजनाथ सिंह को भारत विरोधी गतिविधियों में शेख की कथित संलिप्तता के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

असम पुलिस ने सोमवार को राज्य और भारत के आंतरिक मामलों के बारे में सोशल मीडिया पर की गईं टिप्पणियों के लिए शेख के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पूर्व सहयोगी शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध को लेकर निशाना साध रहे हैं।

बृहस्पतिवार को शर्मा ने विधानसभा में कहा था कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि शेख अब तक 18 बार भारत आया है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि मामले में शुरुआती जानकारी कांग्रेस के लिए "बहुत घातक" है और इसका असम की राजनीति पर "बहुत बड़ा असर" पड़ेगा।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सैकिया ने कहा, "मुख्यमंत्री को विधानसभा में इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। अगर उनके पास राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कोई जानकारी है तो उन्हें तुरंत इसका खुलासा करना चाहिए। सितंबर तक इंतजार क्यों करें, जब राज्य बाढ़ की चपेट में होगा।"

सैकिया ने कहा, "यदि वह जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं तो वे इसे केंद्र सरकार, एनआईए, एसआईबी या अन्य एजेंसियों के साथ साझा कर सकते हैं।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि शेख ने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान कई बार भारत का दौरा किया।

उन्होंने कहा, "सभी पाकिस्तानी नागरिक आतंकवादी नहीं हैं, लेकिन अगर भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने कई बार भारत का दौरा किया, तो राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे भाजपा नेताओं को जवाबदेह होना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\