मुख्यमंत्री ने एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में एक- एक हजार रुपये भेजे

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के माध्यम से एक लाख 11 हजार 568 प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में एक- एक हजार रुपये की सहायता राशि भेज कर इस योजना का शुभारंभ किया।

जमात

रांची, 24 अप्रैल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के माध्यम से एक लाख 11 हजार 568 प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में एक- एक हजार रुपये की सहायता राशि भेज कर इस योजना का शुभारंभ किया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के दो लाख 47 हजार 25 प्रवासी मजदूरों ने अब तक इस ऐप के माध्यम से सहायता के लिए अपना निबंधन कराया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा अब तक दो लाख 10 हजार 464 प्रवासी मजदूरों के निबंधन का अनुमोदन किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में झारखंड के मजदूर बंधु बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के शुरुआती चरण से ही राज्य सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों के सरकार के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासी मजदूरों के लिए राशन अथवा खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम किया था।

इसी कड़ी में आज प्रवासी मजदूरों को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के जरिए 1000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने का शुभारंभ हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\