देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री कृषि विधेयक समिति का हिस्सा थे: केंद्रीय मंत्री दानवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने शनिवार को कहा कि भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी (कांग्रेस) नये कृषि कानूनों का विरोध कर रही है लेकिन वह उस समिति का हिस्सा थे जिसने इन कानूनों के मसौदों का अध्ययन किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), तीन अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने शनिवार को कहा कि भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी (कांग्रेस) नये कृषि कानूनों का विरोध कर रही है लेकिन वह उस समिति का हिस्सा थे जिसने इन कानूनों के मसौदों का अध्ययन किया था।

उन्होंने दावा किया कि सिंह की सरकार इन विधेयकों के पक्ष में थी।

यह भी पढ़े | मुंबई से सटे वसई में एक फैक्ट्री में लगी आग, आग बुझाने का काम जारी: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पंजाब में सत्तासीन कांग्रेस इन कानूनों का विरोध कर रही है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री दानवे ने कहा कि तीनों ही विधेयक सभी पक्षकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद पेश किये गये थे। उन्होंने दावा किया कि ‘राजनीतिक उद्देश्यों’ से उनका विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Earthquake In Assam: असम के कामरूप में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.9 रही.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इन विधेयकों को केवल भाजपा नहीं लायी। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत मुख्यमंत्रियों की एक समिति ने उस पर चर्चा की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन विधेयकों पर विपक्षी पार्टियों की बात भी सुनी गयी थी।’’

दानवे ने दावा किया कि पंजाब सरकार इन विधेयकों के पक्ष में थी क्योंकि किसान अपनी उपज बेचते समय साढ़े आठ प्रतिशत कर का भुगतान कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now