देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एचपीएससीबी की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को 'हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड' (एचपीएससीबी) के नए लोगो का अनावरण किया और इंटरनेट बैंकिंग सुविधा तथा बैंक की नई वेबसाइट का उद्घाटन किया।

शिमला, 11 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को 'हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड' (एचपीएससीबी) के नए लोगो का अनावरण किया और इंटरनेट बैंकिंग सुविधा तथा बैंक की नई वेबसाइट का उद्घाटन किया।

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बैंक का 'विजन दस्तावेज' भी जारी किया तथा बैंक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शाखा कार्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने एचपीएससीबी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार, सहकारी बैंकों को हर संभव सहायता प्रदान कर उन्हें मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि बैंकों को डिजिटल तकनीक से युक्त होना चाहिए और आधुनिक तकनीक का उपयोग करने वाले ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सहकारी बैंकों के कामकाज को बेहतर करने के लिए छह महीने के भीतर सुधारों को लागू किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश काश्तकारी एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत सहकारी बैंकों को भूमि क्रय की अनुमति प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी।

सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार का पहला बजट व्यवस्था के कायाकल्प का प्रतीक है, जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एचपीएससीबी को इन पहलों के कार्यान्वयन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में सहकारिता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे देश भर में पहचान मिली है।

उन्होंने बताया कि प्रथम सहकारी समिति की स्थापना 1892 में उनके विधानसभा क्षेत्र हरोली के अंतर्गत आने वाले ऊना जिले के पंजावर में की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड