देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच आर्थिक अपराध शाखा (इओडब्लयू) की एसआईटी से कराने के निर्देश दिये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह जनवरी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच आर्थिक अपराध शाखा (इओडब्लयू) की एसआईटी से कराने के निर्देश दिये हैं।

यह जानकारी बुधवार को यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

एसआईटी निर्माण कार्य सहित पूरे मामले में लापरवाही की जांच करेगी । इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक से भी मामले की रिपोर्ट मांगी गयी है।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और प्रत्येक आवासहीन परिवार को आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य से सरकारी धन को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने और अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे ।

रविवार को हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी तथा कई अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे ।

हादसे के बाद मुरादनगर नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई चंद्रपाल व सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रविवार की रात को मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\