देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिरूल से विद्युत उत्पादन की पहली परियोजना का लोकार्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र के ग्राम चकोन धनारी में 25 लाख रुपये की लागत वाली 25 किलोवाट क्षमता की पिरूल (चीड की सूखी पत्तियां) से विद्युत उत्पादन की पहली परियोजना का लोकार्पण किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 30 सितम्बर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र के ग्राम चकोन धनारी में 25 लाख रुपये की लागत वाली 25 किलोवाट क्षमता की पिरूल (चीड की सूखी पत्तियां) से विद्युत उत्पादन की पहली परियोजना का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए यह परियोजना बेहद उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने के कारण जहां अनेक पेड, औषधीय पौधे, वनस्पतियां नष्ट होते हैं, वहीं बड़ी संख्या में जंगली जानवर भी प्रभावित होते हैं ।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत और चीन एलएसी पर सैनिकों के पीछे हटने के लिए जल्द बैठक करने पर सहमत.

उन्होंने कहा कि पिरूल से विद्युत उत्पादन परियोजना के बनने से वनों एवं जीव जन्तुओं को आग से सुरक्षा होगी तथा इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी राज्य को एक हजार करोड़ रुपये की बिजली खरीदनी पड़ रही है और इस प्रकार की परियोजना के बनने से राज्य को आर्थिक मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Pandemic: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर DGCA का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल कॉमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स के निलंबन को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 23 लाख मीट्रिक टन सालाना पिरूल उत्पादन होता है जिससे लगभग 200 मेगावाट बिजली उत्पादित की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कालावासा काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें औषधीय तत्व विद्यमान हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से कालावासा की खेती करने का आहवान करते हुए कहा कि यह विकरण किरणों से भी बचाता है तथा एंटीबायटिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\