जरुरी जानकारी | मुख्यमंत्री गहलोत दो दिन करेंगे बजट पूर्व संवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी बजट के बारे में कल शुक्रवार व परसों शनिवार को विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद करेंगे।

जयपुर, चार फरवरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी बजट के बारे में कल शुक्रवार व परसों शनिवार को विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के 2021-22 को अधिक समावेषी व आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री गहलोत पांच व छह फरवरी को विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से होने वाली इन बैठकों में मुख्यमंत्री राज्य बजट के संबंध में सुझाव लेंगे।

इसके तहत गहलोत शुक्रवार दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक में विभिन्न औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ तथा शाम चार बजे युवा, महिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बजट पूर्व चर्चा करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 12 बजे गैर सरकारी संगठनों, सिविल सोसायटी तथा उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ तथा शाम 4 बजे किसानों, पशुपालकों व डेयरी संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनजाति क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट को लेकर संवाद करेंगे।

विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से शुरू हो रहा है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\