देश की खबरें | राज्यपाल मिश्र से मिले मुख्यमंत्री गहलोत, राष्ट्रपति के दौरे सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

जयपुर, 29 दिसम्बर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्यपालसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तीन और चार जनवरी को प्रस्तावित राजस्थान यात्रा तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कौशल विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन किए जाने पर भी चर्चा की।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री गहलोत को कोटा में कोचिंग संस्थानों में लगातार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के प्रकाशित समाचारों पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार के स्तर पर इस सम्बंध में प्रभावी कार्य योजना बना कर कार्य करने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कोचिंग संस्थाओं के प्रभावी नियंत्रण, शुल्क का निर्धारण, तनाव व दबाव रहित शिक्षण व्यवस्था, साप्ताहिक अवकाश, उचित स्वास्थ्य देखभाल, योग एवं खेल के माध्यम से तनाव प्रबंधन जैसे मुद्दों को सम्मिलित करते हुए इस संबंध में शीघ्र कुछ किए जाने के भी सुझाव दिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न समाचार पत्रों में पेपर लीक के संबंध में प्रकाशित खबरों पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोक सेवा के लिए कार्मिकों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाना राज्य सरकार का संवैधानिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने राज्य सरकार स्तर पर इस संबंध में तत्काल उचित कार्य योजना का निर्माण करते हुए उसका कठोरता से अनुपालन करने पर जोर दिया।

उन्होंने पेपर लीक करने में संलिप्त कोचिंग संस्थानों, संगठित अपराधियों और भर्ती संस्थानों के पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी