देश की खबरें | मप्र सरकार की ‘‘नाकामियां’’ ढंकने को ठेला चलाकर खिलौने जमा कर रहे मुख्यमंत्री : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की आंगनबाड़ियों को जन सहयोग से सुदृढ़ करने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नये अभियान को कांग्रेस ने बुधवार को निशाने पर लिया।

इंदौर, एक जून मध्यप्रदेश की आंगनबाड़ियों को जन सहयोग से सुदृढ़ करने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नये अभियान को कांग्रेस ने बुधवार को निशाने पर लिया।

राज्य के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए चौहान ने सड़कों पर ठेला चलाकर खिलौने और अन्य सामान जुटाने का दिखावा शुरू किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, सरकारी आंकड़ों और मीडिया की खबरों के मुताबिक बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य की हालत बेहद खराब है, आंगनबाड़ियां खस्ताहाल हैं और कई बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।’’

उन्होंने कहा कि अपनी सरकार की इन्हीं कथित नाकामियों को ढंकने के लिए मुख्यमंत्री सड़कों पर ठेला चलाकर आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और अन्य सामान जुटाने का दिखावा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ‘‘अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी’’ (एक आंगनबाड़ी को गोद लीजिए) अभियान के तहत मुख्यमंत्री मंगलवार शाम यहां सड़कों पर उतरे थे। उन्होंने अपनी इस मुहिम के दौरान शहर से 8.5 करोड़ रुपये के दान के साथ ही लाखों रुपये के खिलौने, खेलकूद सामग्री, कपड़े, कुर्सियां तथा अन्य सामान जुटाया था।

चौहान ने 24 मई को भोपाल से ‘‘अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी’’ अभियान की शुरुआत की थी और उन्हें ठेला लेकर राज्य की राजधानी में लोगों से आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए खिलौने, किताबें और अन्य सामान एकत्रित करते देखा गया था।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\