देश की खबरें | मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गोरखपुर और महराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपने गृह जिले गोरखपुर के सहजनवां और कैम्पियरगंज तथा महराजगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया।

लखनऊ, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपने गृह जिले गोरखपुर के सहजनवां और कैम्पियरगंज तथा महराजगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया।

योगी ने कहा कि जनता को राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार शाम ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के कैम्पियरगंज व सहजनवां तथा महराजगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की।

शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, योगी ने इस मौके पर कहा, ‘‘इस आपदा के समय में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस बार बाढ़ असमय आयी है। पहली बार अक्टूबर माह में बाढ़ की त्रासदी के लिये हम सबको मजबूर होना पड़ा है। बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।’’

मुख्यमंत्री ने आज गोरखपुर के सहजनवां तहसील के मुरारी इण्टर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों को राहत खाद्यान्न किट वितरण किया और पीड़ितों के बीच जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं कि जिन घरों में पानी भर चुका है, भोजन बनाना सम्भव नहीं है, उन सभी पीड़ित परिवारों के लिए रहने व भोजन की व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बाढ़ पीड़ित, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गये है, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास अथवा एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। वहीं, जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं।

बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री ने कैम्पियरगंज तहसील में भी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की तथा उनसे संवाद किया। उन्‍होंने कहा कि जिला प्रशासन को फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिये गये हैं। सर्वेक्षण के उपरान्त प्रत्येक प्रभावित किसान को शासन स्तर से मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

योगी ने महराजगंज में भी बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री बांटी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\