देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय के कानूनी कौशल की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय की कानूनी सूझबूझ, ज्ञान, तार्किक क्षमता की प्रशंसा की और उन्हें एक ‘‘सम्पूर्ण व्यक्ति’’ बताया।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सेवानिवृत्त हो रहे न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय की कानूनी सूझबूझ, ज्ञान, तार्किक क्षमता की प्रशंसा की और उन्हें एक ‘‘सम्पूर्ण व्यक्ति’’ बताया।

न्यायाधीश के अंतिम कार्य दिवस पर औपचारिक पीठ का गठन करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायमूर्ति रॉय के संतुलित दृष्टिकोण और उनके हल्के-फुल्के अंदाज से अदालत में चीजें सहज हो गईं।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा, ‘‘वह अपने आप में संपूर्ण हैं। उनका हास्य विनोद का अंदाज चीजों को आसान बना देता था। अदालत में या कहीं भी उनका संतुलित दृष्टिकोण असाधारण था। इसके अलावा, उनके धैर्य, शांत व्यवहार का हम सभी पर गहरा प्रभाव था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप उनसे बात करते हैं तो आपको महसूस होगा कि आप एक ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं जिसके पास ज्ञान का भंडार है। वह कई विषय के जानकार हैं और उनके जैसा व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है। वह एक असाधारण व्यक्ति हैं और हमें उनकी कमी खलेगी।’’

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि न्यायमूर्ति रॉय का मानना ​​था कि ‘‘मुस्कुराहट कई चीजों को आसान बना देती है’’।

वेंकटरमणी ने कहा, ‘‘आपका अनूठा आकर्षण था जिसने बार को सार्थक बनाया।’’

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी इसी तरह की भावना दोहराते हुए कहा कि न्यायमूर्ति रॉय के हास्य ने अदालत में तनाव को कम किया।

‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कानून के प्रति न्यायमूर्ति रॉय के मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने असम बाढ़ के दौरान राहत प्रदान करने के लिए पहल की थी।

न्यायमूर्ति रॉय इच्छामृत्यु संबंधी दिशा-निर्देशों, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए समिति और जल्लीकट्टू के आयोजन से संबंधित फैसलों सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में संविधान पीठ का हिस्सा रहे।

न्यायमूर्ति रॉय का जन्म एक फरवरी, 1960 को हुआ और उन्होंने 1982 में दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कैंपस लॉ सेंटर’ से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

न्यायमूर्ति रॉय ने 23 सितंबर, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इससे पहले उन्होंने आठ अगस्त, 2018 को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।

न्यायमूर्ति रॉय को 12 अक्टूबर 2006 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और वह 15 जुलाई 2008 को स्थायी न्यायाधीश बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड