ताजा खबरें | चिदंबरम ने विदेश मंत्रालय के बजटीय आवंटन में कटौती का दावा कर सरकार पर कसा तंज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आम बजट में प्रत्येक साल विदेश मंत्रालय (एमईए) के आवंटन में कटौती किए जाने का सोमवार को दावा किया और तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वही कर रही हैं जो अमेरिका में एलन मस्क कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आम बजट में प्रत्येक साल विदेश मंत्रालय (एमईए) के आवंटन में कटौती किए जाने का सोमवार को दावा किया और तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वही कर रही हैं जो अमेरिका में एलन मस्क कर रहे हैं।

केंद्रीय बजट 2025-26 पर राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए चिदंबरम ने विदेश मंत्रालय के बजटीय आवंटन में कमी का कारण पूछा और कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या हम अपनी वैश्विक उपस्थिति को कम कर रहे हैं, या हम दूतावासों को बंद कर रहे हैं या फिर वाणिज्य दूतावास बंद कर रहे हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया स्पष्ट करें।’’

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सदन से विदेश मंत्रालय के लिए 20,517 करोड़ रुपये देने को कहा है।

चिदंबरम ने कहा कि आमतौर पर विदेश मंत्रालय का जिक्र उनके बजट भाषण में नहीं होता है लेकिन इस बार वह अपने भाषण की शुरुआत इसी मुद्दे से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2023-24 में पिछले साल हमने 28,915 करोड़ रुपये आवंटित किए (विदेश मंत्रालय के लिए)। चालू वर्ष में संशोधित अनुमान 25,277 करोड़ रुपये है, जो चालू वर्ष में लगभग 3,600 करोड़ रुपये कम है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘अगले साल के लिए वित्त मंत्री केवल 20,517 करोड़ रुपये मांग रही हैं जो 5,300 करोड़ रुपये कम हैं।’’

चिदंबरम ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘मैं चाहता था कि विदेश मंत्री (एस जयशंकर) यहां होते। मुझे संदेह है कि वित्त मंत्री, विदेश मंत्री (एस जयशंकर) के साथ वही कर रही हैं जो अमेरिका में एलन मस्क कर रहे हैं।’’

उनकी इस टिप्पणी पर सदन के एक वर्ग में ठहाके गूंज उठे।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएन्सी’ (डीओजीई) के गठन की घोषणा की थी और इसका प्रभारी टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क को बनाया था। डीओजीई को ज़िम्मेदारी दी गई है कि वह सरकारी खर्चे में कटौती करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\