देश की खबरें | बहरीन और बेलारूस के खिलाफ मैत्री मुकाबलों से छेत्री बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम को सोमवार को बड़ा झटका लगा जब करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री चोट के कारण बहरीन और बेलारूस के खिलाफ होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों से बाहर हो गए।

नयी दिल्ली, सात मार्च भारतीय फुटबॉल टीम को सोमवार को बड़ा झटका लगा जब करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री चोट के कारण बहरीन और बेलारूस के खिलाफ होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों से बाहर हो गए।

कोच इगोर स्टिमक ने मनामा में 23 और 26 मार्च को होने वाले मुकाबलों के लिए 37 साल के छेत्री को 38 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया था।

छेत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट से कहा, ‘‘मैं बहरीन और बेलारूस के खिलाफ दो मैत्री मुकाबलों को लेकर काफी उत्सुक था और इनसे बाहर होना निराशाजनक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह लंबा और कड़ा सत्र रहा और मुझे कुछ हल्की चोटें लगी जिनसे उबरने में समय लगेगा। मई में शिविर के समय तक उबरने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।’’

मैत्री मुकाबलों से पहले तैयारी शिविर के लिए 38 संभावित खिलाड़ियों में 38 नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

गोलकीपर प्रभसुखन गिल और मोहम्मद नवाज, डिफेंडर दीपक तंगड़ी और रोशन सिंह के अलावा मिडफील्डर विक्रम प्रताप सिंह, वीपी सुहेर, अनिकेत जाधव और जैरी माविमिनंगथांगा को पहली बार राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया गया है।

एआईएफएफ ने कहा कि तैयारी शिविर में शामिल मिडफील्डर आशिक कुरुनियन रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

मुख्य कोच और स्टाफ के साथ खिलाड़ी पुणे में 10 मार्च को शिविर के लिए जुटेंगे और अगले दिन से अभ्यास शुरू होगा।

मौजूदा इंडियन सुपर लीग के सेमीफाइनल में खेल रहे क्लब के खिलाड़ी अपने क्लब की प्रतिबद्धता खत्म होने पर शिविर से जुड़ेंगे।

भारतीय दल 21 मार्च को बहरीन रवाना होगा। बहरीन और बेलारूस दोनों के खिलाफ मुकाबले भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होंगे।

बेलारूस के खिलाफ मुकाबले को लेकर हालांकि अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं क्योंकि एआईएफएफ ने कहा कि वह पूर्वी यूरोप के इस देश के खिलाफ खेलने से बचने की कोशिश कर रहा है जिसने यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन किया है।

फीफा ने रूस को निलंबित कर दिया है लेकिन बेलारूस को लेकर अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं किया है।

पिछले हफ्ते यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने बेलारूस के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इससे भारत के मैत्री मुकाबले पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड