देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, कई अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जांजगीर-चांपा जिले में रविवार तड़के बारातियों को लेकर जा रही एक कार सड़क से फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

जांजगीर (छत्तीसगढ़), 17 अप्रैल जांजगीर-चांपा जिले में रविवार तड़के बारातियों को लेकर जा रही एक कार सड़क से फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के झुलन पकड़ियां गांव में हुई। बाराती एक ढाबे पर भोजन करके बारातघर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार हताहतों में वाहन चालक भी शामिल है और दुर्घटना के वक्त सभी नशे में थे। वाहन पर चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को पामगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी