देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में पुलिस के जवान ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), तीन नवंबर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाने में पदस्थ हवलदार अरुण उइके ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि जब अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह घटनास्थल की ओर भागे जहां उन्होंने उइके को खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

अधिकारियों ने बताया कि उइके के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि उइके धमतरी जिले का निवासी था और कुछ समय पहले ही उसे कोहकामेटा थाने में तैनात किया गया था। वह पिछले हफ्ते ही दिवाली की छुट्टी के बाद काम पर लौटा था।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसायड नोट नही मिला है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू